top of page

Filmfare awards 2016 News

  • sudhir p chawan
  • Jan 19, 2016
  • 1 min read

मुंबई। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में शुक्रवार को 61वें ब्रिटेनिया फिल्म फेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां कार्यक्रम के आकर्षण बनी रहीं। इस अवॉर्ड समारोह में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की धूम रही, फिल्म को साल 2015 की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं फिल्म ‘पीकू’ को क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिला।

वहीं रनवीर सिंह को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला वहीं उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘पीकू’ के लिए बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। वेटेरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

बेस्ट एक्टर लीड रोल (फीमेल)- दीपिका पादुकोण (पीकू)

बेस्ट एक्टर लीड रोल (मेल)- रनवीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट फिल्म- बाजीराव मस्तानी

बेस्ट डायरेक्टर- नीरज घयवान (मसान)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- भूमी पाडनेकर (दम लगा के हईशा)

बेस्ट डेब्यू (मेल)- सूरज पंचोली (हीरो)

क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट फिल्म- पीकू

क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर (फीमेल)- कंगना रानौत (तनु वेड्स मनु)

क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर (मेल)- अमिताभ बच्चन (पीकू)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मौसमी चटर्जी

 
 
 

Recent Posts

See All

コメント


bottom of page